• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून में रोड कटिंग नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश

Mintwire by Mintwire
01/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

देहरादून शहर में सड़क खोदने और निर्माण कार्यों में नियमों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने रोड कटिंग और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि तय मानकों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाए और जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाए.

मंत्री ने कहा कि जिन विभागों और एजेंसियों को सड़क खोदने की अनुमति दी जाती है, उनसे पहले ही शपथ पत्र लिया जाए कि वे तय समय में काम पूरा करेंगे और सभी नियमों का पालन करेंगे. जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए कि अप्रैल 2026 तक शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं.

जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी होगी जरूरी

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी जरूरी होगी, ताकि काम की सही निगरानी हो सके. काम पूरा होने के बाद सड़क को सही तरीके से दबाकर और ठीक कर वापस बनाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो.

बैठक में बताया गया कि शहर में गैस पाइपलाइन, बिजली लाइन अंडरग्राउंड, सीवर और पेयजल पाइपलाइन सहित कई काम चल रहे हैं. गैस कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले चरण में 38 हजार घरों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है, जिसमें से 2500 घरों को कनेक्शन दिया जा चुका है.

विभागों को क्या-क्या निर्देश दिए?

अधिकारियों ने माना कि कई जगह बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम सही नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है. इस पर मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करने के निर्देश दिए, ताकि बार-बार सड़क न खोदनी पड़े.

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मंत्री के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और रोड कटिंग से जुड़े सभी कार्य तय नियमों के अनुसार ही होंगे.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, 3 हज़ार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बिजनौर से दबोचा

Next Post

बिजनौर में जज को जान से मारने की धमकी, उम्रकैद पाए दो दोषियों पर केस दर्ज

Next Post

बिजनौर में जज को जान से मारने की धमकी, उम्रकैद पाए दो दोषियों पर केस दर्ज

Recent Posts

  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
  • बच्ची पर अचानक झपटी गाय, मां ने जान पर खेलकर बचाई मासूम; आबूरोड का CCTV वीडियो वायरल 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire