• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

घनसाली क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने पिलखी स्वास्थ्य केंद की सेवाओं के उन्नयन को मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Mintwire by Mintwire
12/12/2025
in उत्तराखंड
0
घनसाली क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने पिलखी स्वास्थ्य केंद की सेवाओं के उन्नयन को मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज सकारात्मक वार्ता व मुलाकात की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के पिलखी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी (Type-B) को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के रूप में उच्चीकृत किया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है | इस उच्चीकरण के साथ, शासन द्वारा कुल 36 पदों (26 नियमित + 10 आउटसोर्सिंग) का सृजन किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में कोई बाधा न आए और क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों। ये सभी पद अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2026 तक स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को उसी स्तर पर विकसित किया जाए, जैसा मैदानों में उपलब्ध है। पिलखी क्षेत्र के लिए 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति वहाँ के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगी। पदों का सृजन स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने आगे कहा -“पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। हमारी सरकार ‘हर घर स्वास्थ्य, हर व्यक्ति स्वस्थ’ के संकल्प के साथ तेजी से काम कर रही है। पिलखी क्षेत्र में यह निर्णय लोगों की लंबी प्रतीक्षा को समाप्त करेगा और निकट भविष्य में बेहतर चिकित्सा ढाँचे का लाभ मिलेगा।”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा “सरकार का संकल्प स्पष्ट है—प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। घनसाली क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा। आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।”

इस अवसर पर घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा संयोजक अजय कंसवाल, संदीप आर्य, अनुज लाल शाह, विनोद लाल शाह, हर्षमणि उनियाल, उम्मेद सिंह चौहान, सुनीता रावत उपस्थित रहे।

The post घनसाली क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने पिलखी स्वास्थ्य केंद की सेवाओं के उन्नयन को मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात first appeared on doonvoice.

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदान की गई ₹ 210 करोड़ से अधिक लागत की विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतियां

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire