• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

बंगाल में दर्दनाक ट्रेन हादसा: स्कूल वैन को लोकल ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 छात्रों समेत 3 की मौत

Mintwire by Mintwire
17/07/2026
in देश
0

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में दो स्कूली बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कर्णा सुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास स्थित गोबिंदपुर लेवल क्रॉसिंग पर हुआ, जहां एक स्कूल वैन को लोकल ट्रेन ने टक्कर मार दी।

खुला था रेलवे फाटक, तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे टाटा सूमो वैन में 10 बच्चे स्कूल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लेवल क्रॉसिंग का गेट खुला हुआ था, जिसके चलते वैन रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार लोकल ट्रेन ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

दो छात्रों और चालक की मौत, कई बच्चे घायल

हादसे में दो स्कूली बच्चों और वैन चालक की मौत हो गई। वहीं कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

गेटमैन की लापरवाही के आरोप, लोगों का प्रदर्शन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे और गेटमैन की कथित लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात गेटमैन नशे की हालत में था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, जांच शुरू

घटनास्थल के वीडियो में स्कूल वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के शीशे टूट गए, छत उखड़ गई और वाहन बुरी तरह पिचक गया।

रेलवे ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि बच्चों की मौत बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Tags: west begalwest bengal trainwest bengal train 2 deadwest bengal train accident
Previous Post

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, स्वच्छ रेल परिवहन के नए दौर की शुरुआत

Next Post

20वें दिन भी अनशन पर डटे सोनम वांगचुक, डॉक्टरों ने जताया अंगों के फेल होने का खतरा

Next Post

20वें दिन भी अनशन पर डटे सोनम वांगचुक, डॉक्टरों ने जताया अंगों के फेल होने का खतरा

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire