• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Udhayanidhi Stalin Arrest: मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस को आज ही रिहा करने का दिया आदेश

Mintwire by Mintwire
04/08/2026
in देश
0

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस को निर्देश दिया कि पूछताछ के बाद उन्हें उसी दिन स्टेशन बेल पर रिहा किया जाए।

विवादित टिप्पणी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

उदयनिधि स्टालिन को उस विवादित बयान के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे अभिनेता त्रिशा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से जोड़कर देखा जा रहा है। यह टिप्पणी उन्होंने कावेरी जल विवाद पर सरकार की आलोचना करते हुए एक जनसभा में की थी।

इस बयान को कई राजनीतिक दलों ने महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाला बताते हुए कड़ी आलोचना की थी।

कोर्ट में क्या बोली राज्य सरकार?

सुनवाई के दौरान तमिलनाडु के महाधिवक्ता विजय नारायण ने हाईकोर्ट को बताया कि तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए तंजावुर ले गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजना नहीं है, बल्कि केवल पूछताछ करना है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया जाएगा।

कोर्ट ने दिया तत्काल रिहाई का आदेश

राज्य सरकार की दलील सुनने के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि पूछताछ पूरी होने के बाद उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को ही स्टेशन बेल पर रिहा किया जाए। इससे उन्हें तत्काल राहत मिल गई।

Tags: stalinstalin arreststalin arrest updatestalin high courtstalin newsstalin news hindi
Previous Post

E20 Petrol Protest: PM आवास मार्च से पहले रोके गए अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘देश पर E20 मत थोपिए’

Next Post

पॉलीहाउस खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, पौड़ी में ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Next Post
पॉलीहाउस खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, पौड़ी में ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पॉलीहाउस खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, पौड़ी में ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Recent Posts

  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
  • देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में रेड अलर्ट; दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क 22/09/2026
  • R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, 2028 में होगी रिलीज 21/09/2026
  • जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार 21/09/2026
  • IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला कौन हैं? छात्र की मौत के बाद विवादों में आए, हुए निलंबित 21/09/2026
  • IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद बढ़ा विवाद, 18 मांगों पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों में बातचीत 21/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire