• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Udhayanidhi Stalin: ‘विजय सरकार ने मेरे साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया’, रिहाई के बाद तमिलनाडु सरकार पर बरसे उदयनिधि स्टालिन

Mintwire by Mintwire
04/08/2026
in देश
0

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने जमानत पर रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री विजय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे वह कोई आतंकवादी हों। स्टालिन ने दावा किया कि सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई की।

‘कोर्ट में गिरफ्तारी से इनकार, बाहर 3,000 पुलिसकर्मी तैनात’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट में सरकार की ओर से बताया गया था कि उन्हें गिरफ्तार करने का कोई इरादा नहीं है। इसके बावजूद पूछताछ के नाम पर करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात कर उन्हें चेन्नई से तंजावुर सड़क मार्ग से ले जाया गया।

उन्होंने कहा, “मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं।”

‘सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है’

स्टालिन ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है और सरकार इसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, “सरकार ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जैसा आरोप लगाया जा रहा है।”

‘महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था’

उदयनिधि स्टालिन ने स्पष्ट किया कि उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी, बेटी और बहन हैं। तमिलनाडु की सभी महिलाएं मेरे लिए मां और बहन के समान हैं। मैं कभी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकता।”

क्या है पूरा मामला?

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित डीएमके के एक प्रदर्शन के दौरान दिए गए कथित “डबल मीनिंग” बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उनकी टिप्पणी अभिनेता त्रिशा की ओर इशारा करती थी और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

हालांकि, स्टालिन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया।

Tags: stalin arrest newsstalin on vijaystalin on vijay govtstalin remark on trisha newsstalin remarks on trishaudhaynidhi stalin
Previous Post

Golden Hour में पुलिस का त्वरित रिस्पांस, सड़क हादसे में घायल शिवभक्त की बचाई जान

Next Post

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने दिए एक माह में नाली निर्माण और सुरक्षा सुधार के निर्देश

Next Post
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने दिए एक माह में नाली निर्माण और सुरक्षा सुधार के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने दिए एक माह में नाली निर्माण और सुरक्षा सुधार के निर्देश

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire