• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूपी: एक करोड़ महिलाओं को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये, तीन किश्तों में मदद देगी योगी सरकार

Mintwire by Mintwire
10/09/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को योजना भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों और संस्थाओं के कामकाज की समीक्षा की.

बैठक में मौर्य ने महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि महिला समूहों को रोजगार और कारोबार के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

तीन किश्तों में मिलेगी आर्थिक मदद

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी योजना के तहत एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को पहली किश्त में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस रकम पर लगने वाला ब्याज सरकार वहन करेगी. इसके बाद दूसरी किश्त में 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे. योजना के तहत कुल एक लाख रुपये तक की मदद देने की तैयारी है.

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र महिलाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाए. खासतौर पर गरीब महिलाओं के मामलों में बैंक अधिकारियों को सहयोगात्मक रवैया अपनाने को कहा गया है.

गाय-भैंस और ई-रिक्शा के लिए भी मिलेगा ऋण

महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार पशुपालन और परिवहन जैसे क्षेत्रों में भी मदद देने की तैयारी कर रही है. मौर्य ने महिलाओं को गाय-भैंस खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

इसके अलावा महिला समूहों को दो लाख रुपये तक की कीमत वाले अच्छे ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना बनाने को भी कहा गया है.

हर समूह को ड्रोन देने की तैयारी

महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके तहत प्रत्येक संकुल स्तरीय संघ के पास कम से कम एक ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में एचसीएल संस्था ने स्मार्ट स्कूल, स्वास्थ्य और समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी. संस्था फिलहाल प्रदेश के 13 जिलों में काम कर रही है. मौर्य ने निर्देश दिया कि किसी जिले के पूरी तरह संतृप्त होने तक वहां काम जारी रखा जाए.

बीमा क्लेम के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

उपमुख्यमंत्री ने बीमा क्लेम के निस्तारण में लापरवाही को लेकर भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऋण के साथ बीमा तो मिल जाता है, लेकिन बीमा क्लेम के लिए उनके परिवारों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

उन्होंने अधिकारियों को बीमा क्लेम का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने और गरीब महिलाओं के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए.

Tags: cm yogicm yogi newsup newsup news hindiuttarpradesh
Previous Post

CJP प्रदर्शन में शामिल 14 साल की लड़की को धमकी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Next Post

ग्रीन फ्लैग रवि किशन के ‘बब्बन’ ने मचाया ऐसा भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स तक बदलना पड़ा

Next Post
ग्रीन फ्लैग रवि किशन के ‘बब्बन’ ने मचाया ऐसा भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स तक बदलना पड़ा

ग्रीन फ्लैग रवि किशन के ‘बब्बन’ ने मचाया ऐसा भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स तक बदलना पड़ा

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire