उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 बताई जा रही है. इसके झटके दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भी महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप रात करीब 10:25 बजे आया. इसका केंद्र उत्तराखंड में खाडुन लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. भूकंप की गहराई समेत अन्य विवरणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके
भूकंप के दौरान दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लोगों ने कुछ सेकेंड तक कंपन महसूस किया. कई लोग झटके महसूस होने के बाद घरों से बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी साझा की.
फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. भूकंप की गहराई और केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.


