• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल

Mintwire by Mintwire
15/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कहा- रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार बच्चों, किशोरों और युवाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी दिशा में आज विश्व मधुमेह दिवस पर राज्य ने टाइप-1 डायबिटीज (T1D) प्रबंधन के लिए पहली राज्य स्तरीय तकनीकी एवं संचालन संबंधी गाइडलाइन जारी की। यह कदम टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्थित, वैज्ञानिक और मानवीय स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि T1D मुख्य रूप से बच्चों और युवाओं में पाई जाती है और उपचार में थोड़ी सी भी देरी या कमी जीवन को खतरे में डाल सकती है। राज्य की चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक मानकीकृत, सुचारू और समग्र मॉडल की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी,आज वह आवश्यकता पूरी हो गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने देश के सबसे संवेदनशील और प्रभावी डायबिटीज देखभाल मॉडल – “GUBARA Clinics” स्थापित किया है। यह मॉडल T1D से प्रभावित लोगों को एक ही छत के नीचे हर जरूरी सेवा उपलब्ध कराता है।

GUBARA Clinics में नियमित इंसुलिन थेरेपी,शुगर मॉनिटरिंग,निर्धारित अंतराल पर मेडिकल चेकअप,पोषण विशेषज्ञों द्वारा डाइट परामर्श,मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग,परिवार परामर्श और मासिक फॉलो-अप जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक राज्य में T1D से प्रभावित 1,120 लोगों तक इस कार्यक्रम की सेवाएँ पहुँचाना है। देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और उधमसिंहनगर सहित कई जिलों में GUBARA Clinic सक्रिय हैं।

राज्य की गाइडलाइन में T1D के निदान व उपचार के लिए मानकीकृत चिकित्सकीय प्रोटोकॉल,सभी जिला अस्पतालों में GUBARA Clinic चलाने हेतु संचालन संबंधी दिशा-निर्देश,ASHA, CHO, MO सहित स्वास्थ्य कर्मियों की स्पष्ट भूमिका,RBSK एवं सामुदायिक टीमों के माध्यम से मज़बूत स्क्रीनिंग,नि:शुल्क इंसुलिन व शुगर मॉनिटरिंग उपकरणों की निरंतर उपलब्धता, T1D से प्रभावित लोगों व परिवारों के लिए संरचित परामर्श मॉड्यूल,
राज्यभर में एक समान मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। T1D जैसे जटिल विषय को लेकर राज्य ने जो समग्र मॉडल अपनाया है, वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड का कोई भी बच्चा इलाज के अभाव में पीड़ा नहीं झेले। ‘GUBARA Clinic’ टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों के लिए एक संवेदनशील और मानवीय पहल है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में पूरे राज्य में लागू होगा और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunHealth DepartmentHealth Secretary Dr. R. Rajesh KumarNewsType-1 DiabetesUttarakhand GovernmentUttarakhand.World Diabetes Day
Previous Post

दिल्ली में विभागीय सचिवों के साथ मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य हित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Next Post

योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान: खेल मंत्री रेखा आर्या

Next Post
योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान: खेल मंत्री रेखा आर्या

योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान: खेल मंत्री रेखा आर्या

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
  • दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की; आरोपी हिरासत में 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire