• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड: दो महीने तक ट्रेनों में भारी भीड़, इन रूट्स पर कंफर्म टिकट मिलना हुआ मुश्किल

Mintwire by Mintwire
29/04/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

गर्मियों की छुट्टियों और शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में लोग यात्रा पर निकल रहे हैं. ऐसे में ट्रेनें यात्रियों की पहली पसंद बन गई हैं. उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोजाना लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां लोग कंफर्म टिकट के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं.

यात्रियों का कहना है कि टिकट काउंटर या ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उन्हें वेटिंग टिकट ही मिल रहे हैं. कई मामलों में वेटिंग 50 के पार पहुंच चुकी है.

इन प्रमुख ट्रेनों में फुल हुई सीटें

इस समय कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और लखनऊ सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं. स्लीपर और एसी कोच में भी कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्थिति अगले दो महीनों तक बनी रह सकती है क्योंकि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा दबाव

रुड़की से चलने या गुजरने वाली ट्रेनों में शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, गया, धनबाद, कोलकाता, मथुरा, कोटा, सूरत, वडोदरा, बोरीवली, जम्मू तवी और वैष्णो देवी कटरा जैसे रूट्स पर सबसे ज्यादा दबाव है.

इन रूट्स पर सीटों को लेकर जबरदस्त मारामारी मची हुई है और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है.

रेलवे ने दी सलाह

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी चाहिए और जल्द से जल्द टिकट बुक करना चाहिए. तत्काल टिकट भी सीमित संख्या में उपलब्ध हैं, जिससे आखिरी समय में यात्रा करना और मुश्किल हो सकता है.

Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand train route
Previous Post

घर बैठे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, उत्तराखंड में आधार बेस्ड वेरिफिकेशन की तैयारी

Next Post

उत्तराखंड में तबादला प्रक्रिया अटकी, जिलों से नहीं पहुंचे प्रस्ताव

Next Post

उत्तराखंड में तबादला प्रक्रिया अटकी, जिलों से नहीं पहुंचे प्रस्ताव

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire