• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज, 1.29 लाख नए नाम जुड़े

Mintwire by Mintwire
03/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज, 1.29 लाख नए नाम जुड़े

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी फाइनल सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं. SIR की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी, तब राज्य में 79,60,762 मतदाता दर्ज थे.

गणना फॉर्म के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी. इसमें 71,33,785 मतदाताओं के नाम शामिल थे. इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया. 13 अगस्त से 28 सितंबर तक इनका निस्तारण किया गया और अब अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है.

फाइनल लिस्ट में कितनी महिलाएं और पुरुष?

अंतिम मतदाता सूची में 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिलाएं और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 72,656 युवा मतदाता सूची में दर्ज हैं. इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1,22,892 मतदाता भी अंतिम सूची का हिस्सा हैं.

1.29 लाख नए नाम जुड़े, 1.04 लाख हटे

दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में कुल 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. वहीं, नियमानुसार 1,04,708 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं.

जिनका नाम छूट गया, उन्हें अब भी मौका

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी कारण से अपना नाम नहीं जुड़वा पाया है, तो उसके पास अब भी आवेदन करने का विकल्प है. ऐसे लोग Form-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन ECI Net ऐप के माध्यम से किया जा सकता है. इसके अलावा संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO के जरिए ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है.

कहां देख सकते हैं फाइनल वोटर लिस्ट?

उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसके अलावा मतदाता DEO/ERO कार्यालय या अपने BLO से भी सूची की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. फिलहाल अंतिम मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Tags: BLOCEO Uttarakhanddehradun newsECI Net AppElection Commission of IndiaElectoral Roll 2026Final Voter ListForm 6SIR Final RollUttarakhand electionsUttarakhand Electoral RollUttarakhand newsUttarakhand SIRUttarakhand Voter List 2026Voter IDVoter List UpdateVoter RegistrationVoter VerificationVoting Rights
Previous Post

फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, बोले- ‘आपके साहस पर हमें गर्व है’

Next Post

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक को SDM कोर्ट से राहत, चेतावनी के साथ 1.5 लाख जमानत पर रिहा 

Next Post
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक को SDM कोर्ट से राहत, चेतावनी के साथ 1.5 लाख जमानत पर रिहा 

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक को SDM कोर्ट से राहत, चेतावनी के साथ 1.5 लाख जमानत पर रिहा 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire