• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लुढ़का पारा, अगले 6 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Mintwire by Mintwire
11/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
Weather Alert: 29 सितंबर को 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले छह दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है. रविवार को पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे से लेकर सामान्य से नीचे तक दर्ज किया गया, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे से सामान्य के आसपास रहा.

7 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. 3,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है. वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?

देहरादून में सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर या शाम के समय गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

कहां कितना रहा तापमान?

रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर में यह क्रमशः 31.2 और 19.4 डिग्री रहा. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10.3 डिग्री, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 18.5 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कई इलाकों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी

देहरादून, लक्सर, खानपुर, यमकेश्वर, हरिद्वार, धनोल्टी, लैंसडाउन, सतपुली और कोटद्वार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की सूचना मिली है.

Tags: Chamoli WeatherDehradun Temperaturedehradun weatherIMD forecastMountain WeatherPithoragarh WeatherRain in UttarakhandSnowfall in UttarakhandTehri WeatherUttarakhand rain alertuttarakhand weatheruttarakhand weather updateUttarkashi Weather
Previous Post

चेन्नई मेट्रो के सेकंड फेज का उद्घाटन, पीएम मोदी और सीएम विजय ने साथ किया सफर; ₹13,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं पर फोकस

Next Post

हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

Next Post
हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire