• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा, बारिश-बर्फबारी के आसार; कई जिलों में 4-5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट

Mintwire by Mintwire
03/05/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में चार और पांच मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


चार और पांच मई के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन अलर्ट, ट्रैकिंग पर नियंत्रण


खराब मौसम को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क और आपदा व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश


राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तुरंत बहाली सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने और आपदा प्रबंधन उपकरणों को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है। स्कूलों में भी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें।

Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand weather newsUttarakhand weather news hindi
Previous Post

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या…बाथरूम में फंदे से लटकी मिली लाश

Next Post

एतिहाद एयरवेज ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश; UAE का सख्त रुख

Next Post

एतिहाद एयरवेज ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश; UAE का सख्त रुख

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire