• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कौन हैं Ronaldo की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज? इतने करोड़ों की हैं मालकिन

Mintwire by Mintwire
12/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने मॉडलिंग, रियलिटी टीवी और बिजनेस के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 85 करोड़ रुपये है।

Gucci स्टोर में हुई थी रोनाल्डो से पहली मुलाकात

जॉर्जिना और रोनाल्डो की मुलाकात 2017 में हुई थी। उस समय जॉर्जिना Gucci के एक स्टोर में काम करती थीं। इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और जॉर्जिना ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने Gucci, Prada और Chanel जैसे लग्जरी ब्रांड्स के साथ काम किया और कई बड़े फैशन मैगजीन कवर पर भी नजर आईं।

Netflix शो से भी हुई कमाई

जॉर्जिना ने 2022 में Netflix की रियलिटी सीरीज ‘Soy Georgina’ में काम किया। शो में उनकी जिंदगी, परिवार, बच्चों और रोनाल्डो के साथ रिश्ते की झलक देखने को मिलती है।

इसके अलावा उन्होंने अपना एथलीजर ब्रांड भी शुरू किया, जिससे उनकी कमाई के कई दूसरे रास्ते बने।

रोनाल्डो की दौलत के मुकाबले काफी कम है नेटवर्थ

जॉर्जिना की करीब 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति रोनाल्डो की अनुमानित 1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मुकाबले काफी कम है। Forbes के मुताबिक, फुटबॉलर की सालाना कमाई में करीब 225 मिलियन डॉलर मैदान से और लगभग 50 मिलियन डॉलर मैदान के बाहर से आते हैं।

दोनों के हैं पांच बच्चे

रोनाल्डो और जॉर्जिना की दो बेटियां अलाना और बेला हैं। रोनाल्डो के तीन अन्य बच्चे क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और मातेओ भी परिवार का हिस्सा हैं।

2022 में दोनों को बड़ा दुख झेलना पड़ा था, जब उनके नवजात जुड़वां बच्चों में से बेटे एंजेल की जन्म के कुछ समय बाद मौत हो गई थी।

अलग होने पर जॉर्जिना को मिलेगी करोड़ों की पेंशन?

पुर्तगाल की TV GUIA मैगजीन के हवाले से रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर भविष्य में दोनों अलग होते हैं, तो जॉर्जिना को कथित तौर पर हर महीने 1.14 लाख डॉलर से ज्यादा की पेंशन मिल सकती है। इसके अलावा मैड्रिड के La Finca इलाके में रोनाल्डो की एक आलीशान हवेली भी उन्हें मिलने का दावा किया गया है।

हालांकि, इस कथित समझौते से जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: georgina net worthronald wife net worthronaldoronaldo wifewho is ronaldo wofe
Previous Post

Google ने भारत में ब्लॉक किया ध्रुव राठी का वीडियो

Next Post

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद

Next Post

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire