• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, केंद्र से लिखित आश्वासन मिलने के बाद लिया फैसला

Mintwire by Mintwire
24/07/2026
in देश
0

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त कर दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। सरकार ने परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही, NEET-UG पेपर लीक और व्यापक परीक्षा सुधारों पर संसद में चर्चा कराने का भरोसा दिया है।

वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि 20 जुलाई को आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च और अन्य शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

शहीद छात्रों के परिवारों के लिए मुआवजे पर भी विचार

वांगचुक ने बताया कि सरकार ने हालिया NEET पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उपयुक्त मुआवजा देने पर भी सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही है।

65 सांसदों की अपील के बाद लिया फैसला

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसदों ने उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी और भरोसा दिलाया था कि परीक्षा सुधार और पेपर लीक का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।

दो दिन चली लिखित आश्वासन पर बातचीत

वांगचुक ने बताया कि उन्होंने सरकार से केवल मौखिक नहीं बल्कि लिखित आश्वासन की मांग की थी। इसी कारण दो दिनों तक लगातार बातचीत चली और उनकी भूख हड़ताल भी दो दिन और बढ़ गई। अंततः सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।

मेदांता अस्पताल में जूस पीकर तोड़ा अनशन

सोनम वांगचुक ने 24 जुलाई की आधी रात के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता और उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो मौजूद रहीं। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

पीएम मोदी ने स्वस्थ रहने की कामना की

भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सोनम वांगचुक डॉक्टरों की सलाह का पालन करें, अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटें और जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

26 दिनों में करीब 11 किलो वजन हुआ कम

26 दिनों तक चली भूख हड़ताल के दौरान वांगचुक का लगभग 11 किलोग्राम वजन कम हो गया। 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया

Tags: CJP Protestcjp protest updatesonam wamgchuk hunger strikesonam wamgchuk news hindiSonam Wangchuksonam wangchuk hunger strike news hindi
Previous Post

Uttarakhand Weather: फिर सक्रिय होगा मानसून, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Next Post

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा वाला कानून लाएगी केंद्र सरकार

Next Post

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा वाला कानून लाएगी केंद्र सरकार

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire