• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- पेपर लीक के लिए कोचिंग सेंटर से मंत्रालय तक पूरा सिस्टम जिम्मेदार

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in उत्तराखंड, देश
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पेपर लीक के लिए नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा तंत्र जिम्मेदार है।

‘कोचिंग सेंटर से मंत्रालय तक सब जिम्मेदार’

राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की गलती नहीं है। उनके अनुसार, कोचिंग सेंटर, परीक्षा केंद्र, पेपर सेटर, माफिया, वेंडर, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और मंत्रालय तक पूरा सिस्टम इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक इस व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं हो सकेगा।

‘सरकारी नौकरियों तक पहुंच का रास्ता बाधित हुआ’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार के अवसर सीमित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों तक पहुंच का रास्ता पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के कारण बाधित हो गया है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

परीक्षाओं का संचालन सरकार करे

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनियों से वापस लेकर सरकार को अपने हाथ में लेनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

‘यह राजनीतिक नहीं, युवाओं के भविष्य का मुद्दा’

अपने संबोधन की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हर साल गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लाखों छात्र कठिन मेहनत के बाद सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं उनकी उम्मीदों को तोड़ रही हैं।

Tags: NEET Paper Leakrahul gandhirahul gandhi newsrahul gandhi news hindirahul gandhi news paper leak
Previous Post

पौड़ी में राजस्व बढ़ाने पर डीएम का फोकस, पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

Next Post

पोखड़ा जनसेवा शिविर में 97 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

Next Post

पोखड़ा जनसेवा शिविर में 97 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

Recent Posts

  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire