• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूपी के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 910 सहायक प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ,

Mintwire by Mintwire
06/10/2026
in देश, राज्य
0

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार करते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली धीरज चंदानी समेत 19 अभ्यर्थियों की अपील सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी.

हाईकोर्ट के फैसले में दखल से इनकार

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एस. चंद्रशेखर की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने के इच्छुक नहीं है. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने अपील को खारिज कर दिया.

दरअसल, 25 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अंतरिम आदेश देते हुए भर्ती प्रक्रिया पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा था. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHESC) से जवाब मांगा गया था.

910 पदों पर शुरू हुई थी भर्ती

UPHESC ने साल 2022 में विज्ञापन संख्या-51 जारी कर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. इसके लिए करीब 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

बाद में नए आयोग यानी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 16 और 17 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी.

परीक्षा के बाद सामने आई थीं अनियमितताओं की शिकायतें

लिखित परीक्षा के बाद बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ से गोपनीय जांच कराई गई.

जांच के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करते हुए 18 और 19 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई.

3155 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल

दोबारा आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 9 जून 2026 को जारी किया गया. लिखित परीक्षा में सफल हुए 3,155 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया.

इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम 21 जुलाई से जारी किया गया और इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू हुई.

अब भर्ती प्रक्रिया पर आगे बढ़ सकेगा आयोग

सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार किए जाने के बाद सहायक प्रोफेसर के 910 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है. इससे लिखित परीक्षा में सफल 3,155 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू और आगे की चयन प्रक्रिया पर बनी कानूनी अड़चन भी दूर हो गई है.

Tags: Supreme Courtsupreme court newsuttarpradeshuttarpradesh newsuttarpradesh news hindi
Previous Post

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिलाई शराब, कीचड़ में मुंह दबाकर हत्या; जमीन-बीमा का था लालच

Next Post

उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Next Post

उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire