• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

बागेश्वर में मां भगवती मंदिर भीषण अग्निकांड में जलकर राख, करीब 4 करोड़ का नुकसान

Mintwire by Mintwire
17/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
बागेश्वर में मां भगवती मंदिर भीषण अग्निकांड में जलकर राख, करीब 4 करोड़ का नुकसान

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित आदि शक्ति मां भगवती मंदिर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है और करीब चार करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने की मांग की है.

सूचना मिलने तक राख हो चुका था मंदिर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मंदिर में आग लगी. डोला गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी. सूचना मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंदिर जलकर राख हो चुका था. मंदिर को हुए नुकसान से क्षेत्र के लोगों में दुख है, क्योंकि यह स्थान लंबे समय से उनकी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा रहा है.

पारंपरिक काष्ठकला के लिए थी खास पहचान

मां भगवती मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं था, बल्कि अपनी अनूठी स्थापत्य कला और पारंपरिक काष्ठकला के लिए भी प्रसिद्ध था. मंदिर की लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी इसकी खूबसूरती को खास बनाती थी. अग्निकांड में इस पारंपरिक शिल्पकला और ऐतिहासिक धरोहर को भी नुकसान पहुंचा है.

कई गांवों के लोगों की मंदिर से जुड़ी है आस्था

मंदिर में दोफाड़ क्षेत्र के कालाकोटी और पेठी के देवली, सापुली समेत कई स्थानों के दानू समुदाय के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. इसके अलावा जोहार-मुनस्यारी और पिंडर घाटी के खाती, वाछम, सोराग, तीख, डौला, किलपारा, कुवारी, कालौ, बोराचक और झारकोट सहित कई गांवों के लोग भी मंदिर से जुड़े हुए हैं.

विधायक ने जल्द मंदिर निर्माण का दिया भरोसा

कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की आस्था को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा और इसी तरह का मंदिर जल्द बनाया जाएगा. विधायक के अनुसार, मंदिर निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन घटना की जांच करेगा.

मंदिर कमेटी ने जताया चार करोड़ के नुकसान का अनुमान

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह दानू ने बताया कि आग लगने से मंदिर को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे घटना की सूचना दी थी. उन्होंने मां भगवती में आस्था रखने वाले लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द भव्य मंदिर निर्माण की बात कही.

Tags: Badiyakot TempleBageshwar NewsKapkot MLA Suresh GariyaMaa Bhagwati Temple FireTemple ReconstructionTraditional Wood CarvingUttarakhand newsUttarakhand Temple Fire
Previous Post

कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 17-18 अक्टूबर को कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Next Post

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल; मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजे का ऐलान

Next Post
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल; मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजे का ऐलान

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल; मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजे का ऐलान

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire