बेंगलुरु में शनिवार को आयोजित होने वाली चर्चित ‘Peptide Party’ को रद्द कर दिया गया है. कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) की ओर से आयोजकों को नोटिस जारी कर इवेंट और इसमें इस्तेमाल होने वाले पेप्टाइड प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी. इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी दी.
सोशल मीडिया पर हो रहा था प्रमोशन
यह इवेंट सोशल मीडिया पर एक invite-only gathering के रूप में प्रचारित किया जा रहा था. प्रचार सामग्री के मुताबिक, इसमें “peptide tastings”, म्यूजिक, फूड और networking जैसी गतिविधियां शामिल होने वाली थीं.
विभाग ने मांगी पेप्टाइड्स की पूरी जानकारी
FSDA ने आयोजकों से पेप्टाइड तैयारियों और प्रोडक्ट्स के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगीं. इनमें उनकी composition, manufacturer, source, regulatory status, dosage और intended use जैसी जानकारी शामिल थी.
कोरमंगला में 29 अगस्त को होना था कार्यक्रम
विभाग के मुताबिक, यह कार्यक्रम बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में 29 अगस्त को आयोजित होना था. सोशल मीडिया पर इसके प्रचार की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और आयोजकों से दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा.
आयोजकों ने विभाग को बताया- इवेंट रद्द
FSDA ने बताया कि जांच के बाद इवेंट के आयोजक Upsurge Labs LLP के अधिकृत प्रतिनिधियों ने विभाग को जानकारी दी कि तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. विभाग ने आम लोगों को भी इस रद्दीकरण की जानकारी लेने की सलाह दी.
क्या होती है ‘Peptide Party’?
Peptide Party आमतौर पर ऐसी अनौपचारिक और invite-only social gathering होती है, जहां biohackers, wellness enthusiasts और fitness influencers एक साथ आते हैं. यहां peptide-based products को लेकर चर्चा, sample या promotion जैसी गतिविधियां हो सकती हैं.
पेप्टाइड आखिर होते क्या हैं?
पेप्टाइड किसी एक दवा या एक ही तरह के पदार्थ का नाम नहीं है. ये amino acids की छोटी chains होती हैं, जिनकी शरीर में अलग-अलग भूमिकाएं हो सकती हैं. अलग-अलग प्रकार के peptide products की प्रकृति और उनका इस्तेमाल भी अलग हो सकता है.
ड्रग कानून के दायरे में आ सकते हैं कुछ प्रोडक्ट्स
FSDA ने नोटिस में कहा कि किसी peptide preparation का composition, intended use, claims और इस्तेमाल करने के तरीके के आधार पर वह Drugs and Cosmetics Act, 1940 के तहत drugs से जुड़े regulatory framework के दायरे में आ सकता है.
वजन और मांसपेशियों से जुड़े दावों पर भी मांगा जवाब
विभाग ने weight management, muscle growth और अन्य संभावित फायदों से जुड़े दावों की भी जानकारी मांगी. साथ ही ऐसे दावों के समर्थन में scientific evidence और regulatory approvals के बारे में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया.
मेडिकल निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
अगर इवेंट में प्रतिभागियों को किसी तरह के peptide products दिए या administer किए जाने थे, तो विभाग ने medical supervision, consent procedure और adverse events से निपटने की व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी मांगी.
दस्तावेज जमा करने के लिए दिया गया समय
FSDA के अनुसार, आयोजकों के प्रतिनिधियों ने आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा था. विभाग ने उन्हें संबंधित जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उचित समय दिया है.


