• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

रुद्रपुर में नकली किताबों का बड़ा भंडाफोड़, ट्रक से ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद

Mintwire by Mintwire
15/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

रुद्रपुर में पुलिस ने शिक्षा से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. जांच के दौरान एक ट्रक से बड़ी मात्रा में संदिग्ध किताबें बरामद की गईं, जो देखने में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से मिलती-जुलती बताई जा रही हैं.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम कीरतपुर में आनंद बैंक्वेट हॉल के पास रात करीब एक बजे एक ट्रक को रोककर उसकी जांच की. ट्रक में बड़ी संख्या में किताबें भरी हुई थीं. शुरुआत में इसे सामान्य शैक्षिक सामग्री का परिवहन समझा गया, लेकिन जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई तो मामला संदिग्ध निकला.

जांच में क्या-क्या सामने आया?

जांच के दौरान किताबों की छपाई और गुणवत्ता में कई खामियां पाई गईं. अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में किताबें नकली प्रतीत हो रही हैं. ट्रक में करीब ढाई लाख से अधिक किताबें होने का अनुमान है, जिनकी बाजार कीमत लगभग छह से सात करोड़ रुपये बताई जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित गोदाम को भी सीज कर दिया है. इस फर्जीवाड़े से जुड़े लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की जांच

सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किताबों की जांच की. अधिकारियों ने बताया कि किताबों के कवर और अंदर के कंटेंट में कई तकनीकी गड़बड़ियां मिली हैं, जिससे इनके नकली होने की आशंका और मजबूत हो गई है. इस संबंध में एनसीईआरटी को भी सूचना दे दी गई है.

बताया जा रहा है कि एनसीईआरटी की विशेषज्ञ टीम सोमवार को रुद्रपुर पहुंचेगी. टीम किताबों की विस्तार से जांच करेगी और यह तय करेगी कि ये पूरी तरह फर्जी हैं या अवैध तरीके से छापी गई हैं. इसके बाद पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया है और चालक से पूछताछ जारी है.

Tags: Uttarakhand
Previous Post

देवप्रयाग में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से गर्भवती की मौत, सीएचसी में हंगामा

Next Post

नए सत्र में शिक्षकों के सामने पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती, गर्मी की छुट्टियों से पहले 30 प्रतिशत कोर्स पूरा करने के निर्देश

Next Post

नए सत्र में शिक्षकों के सामने पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती, गर्मी की छुट्टियों से पहले 30 प्रतिशत कोर्स पूरा करने के निर्देश

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire