• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देवप्रयाग में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से गर्भवती की मौत, सीएचसी में हंगामा

Mintwire by Mintwire
15/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

देवप्रयाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक बार फिर सामने आई है. समय पर इलाज न मिलने से 21 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

जानकारी के अनुसार, नंदोली पौड़ीखाल निवासी सुनील कुमार की पत्नी आरती देवी (21) गर्भवती थीं. शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें चक्कर आने लगे और बार-बार बेहोशी की स्थिति बन रही थी. परिजन सुबह करीब 10 बजे उन्हें देवप्रयाग के सीएचसी हिंडोलाखाल लेकर पहुंचे.

श्रीनगर किया गया था रेफर

सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता के अनुसार महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल की ओर से नर्सिंग अधिकारी और एक डॉक्टर को भी साथ भेजा गया, लेकिन श्रीनगर पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की मौत हो गई.

डॉ. ने क्या कहा?

डॉ. गुप्ता का कहना है कि महिला की तबीयत तड़के करीब तीन बजे ही बिगड़ गई थी, लेकिन उस समय अस्पताल या आशा कार्यकर्ता को सूचना नहीं दी गई. यदि समय रहते महिला को अस्पताल लाया जाता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती.

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण उपचार में देरी हुई. मृतका के पति सुनील कुमार मिस्त्री का काम करते हैं और घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है.

पहले भी हुई ऐसी घटना

क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है. पिछले महीने भी एंबुलेंस न मिलने से एक गर्भवती महिला की मौत हो चुकी है. वहीं दो दिन पहले एक गंभीर रूप से घायल महिला की भी समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई थी. लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उतम सिंह असवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में नारेबाजी करते हुए धरना दिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग की.

कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग को तीन सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो जन आंदोलन किया जाएगा. उनका कहना है कि सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में एक भी विशेषज्ञ तैनात नहीं है और केवल दो डॉक्टर ही कार्यरत हैं.

Tags: Uttarakhand
Previous Post

पौड़ी में गूंजे फूलदेई के लोकगीत… बच्चों की किलकारियों से महका डीएम आवास

Next Post

रुद्रपुर में नकली किताबों का बड़ा भंडाफोड़, ट्रक से ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद

Next Post

रुद्रपुर में नकली किताबों का बड़ा भंडाफोड़, ट्रक से ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire