• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

CM पुष्कर धामी की मौजूदगी में कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सेशन से पहले लेंगे कई अहम फैसले

Mintwire by Mintwire
25/02/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की जरूरी बैठक होगी. आने वाले विधानसभा बजट सत्र को देखते हुए यह बैठक बहुत अहम मानी जा रही है.
इस बैठक में बजट सत्र के दौरान सदन में रखे जाने वाले कई बिलों और सालाना रिपोर्टों को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा मधुमक्खी पालन (बी-कीपिंग) से जुड़ी नई नीति को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है.

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में 9 मार्च से बजट सत्र शुरू होने वाला है. यह सत्र राज्य सरकार के लिए बहुत अहम होता है, क्योंकि इसी दौरान आने वाले साल का बजट पेश किया जाता है और कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होती है.

बजट सेशन से पहले अहम फैसले

बजट सत्र शुरू होने से पहले सरकार कैबिनेट की बैठक करती है. इस बैठक में अलग-अलग विभागों की सालभर की रिपोर्ट को मंजूरी दी जाती है. इन रिपोर्टों में बताया जाता है कि विभाग ने पूरे साल में क्या काम किए, कितनी योजनाएं लागू कीं और क्या उपलब्धियां हासिल कीं.

इन रिपोर्ट्स को विधानसभा में पेश करने से पहले मंत्रिमंडल की अनुमति लेना जरूरी होता है. इसलिए यह कैबिनेट बैठक अहम मानी जा रही है, ताकि सभी जरूरी दस्तावेज समय पर तैयार होकर बजट सत्र में रखे जा सकें.

UCC को सदन में पेश करने पर चर्चा

इसके अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संशोधन विधेयक को सदन में पेश करने की अनुमति पर भी विचार हो सकता है. प्रस्तावित संशोधन में कुछ अपराधों के लिए दंड की अवधि निर्धारित किए जाने का प्रावधान शामिल है.

पिछले साल आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेताओं को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है. ऐसे में कैबिनेट बैठक में उन्हें आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया जा सकता है. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के प्रारूप पर भी चर्चा होने की संभावना है. सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों से किए गए संवाद से प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है.

कई प्रस्ताव पर चर्चा

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों के साथ-साथ संशोधित नियमावलियों को भी मंजूरी मिल सकती है. आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा में तैनात किए जाने वाले डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है. बॉन्डधारी डॉक्टरों के पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्ययन नीति पर भी चर्चा संभव है.

इसके अतिरिक्त, पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, ताकि राज्य में निवेश को प्रोत्साहन मिले और नए पर्यटन स्थलों (tourist place) का विकास किया जा सके.

Tags: cm pushkar singh dhamiUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

जुड़वां दूल्हा- दुल्हन…भाइयों ने रचाई twin बहनों से शादी, वायरल हो रही Telangana की ये अनोखी शादी

Next Post

मुश्किल पड़ने पर पीएम मोदी और अमित शाह किससे लेंगे सीएम धामी मदद? दिया ये जवाब

Next Post

मुश्किल पड़ने पर पीएम मोदी और अमित शाह किससे लेंगे सीएम धामी मदद? दिया ये जवाब

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire