• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुश्किल पड़ने पर पीएम मोदी और अमित शाह किससे लेंगे सीएम धामी मदद? दिया ये जवाब

Mintwire by Mintwire
25/02/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक मीडिया हाऊस को हाल ही में इंटरव्यू दिया. इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक मुद्दों से लेकर अपने निजी अनुभवों तक हर सवाल का बेबाक जवाब दिया. धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए जरूरी होने पर वो कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे.

देर रात मुसीबत आने पर किसे करेंगे कॉल

कार्यक्रम के दौरान एंकर ने हल्के अंदाज में पूछा कि अगर रात 2 बजे वह किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह में से किसे फोन करेंगे. इस पर धामी ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी पार्टी का वर्क कल्चर बहुत साफ है और उन्हें जवाब चुनने में कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुसार फैसला करेंगे और जरूरत पड़ने पर दोनों नेताओं से मार्गदर्शन ले सकते हैं.

हेट स्पीच के आरोपों पर क्या कहा

एक अमेरिकी रिपोर्ट में हेट स्पीच से जुड़ा सवाल उठने पर धामी ने कहा कि उनके राज्य की जनता जानती है कि वह किसी से नफरत नहीं करते. उन्होंने कहा कि अगर समान नागरिक संहिता लागू (ucc) करना, अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करना, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाना हेट स्पीच माना जाता है, तो वह ऐसे कदम आगे भी उठाते रहेंगे.

रैपिड फायर राउंड में दिए संक्षिप्त जवाब

रैपिड फायर राउंड में धामी ने कहा कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है. जोशीमठ को उन्होंने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बताया और वहां सही पुनर्वास की जरूरत पर जोर दिया. यूसीसी को उन्होंने सभी नागरिकों के लिए समान कानून बताया और केदारनाथ को भगवान शिव का पवित्र स्थान कहा.

हरीश रावत का किया ज़िक्

धामी ने बताया कि 5 जुलाई 2025 को वह अपने गांव खटीमा गए थे और खुद खेत में धान की रोपाई की थी. इस पर हरीश रावत ने मजाक में कहा था कि उन्होंने किसी की नकल की है. धामी ने जवाब दिया कि वह अपने खेत में काम करने गए थे. बाद में उन्होंने अपने खेत का चावल देहरादून लाकर हरीश रावत के घर भी भिजवाया और उन्हें चावल खाने का निमंत्रण दिया.

राहुल गांधी पर कमेंट

राहुल गांधी के लिए एक शब्द पूछने पर धामी ने कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी राहुल गांधी सिर्फ विरोध करने का काम करते हैं, जबकि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका भी निभानी चाहिए.

Tags: cm pushkar singh dhamipushkar singh dhamiUttarakhandUttarakhand news hindi
Previous Post

CM पुष्कर धामी की मौजूदगी में कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सेशन से पहले लेंगे कई अहम फैसले

Next Post

उत्तराखंड में घर बनाने पर बदले नियम, निर्माण अब होगा सख्त… क्यों लिया गया फैसला?

Next Post

उत्तराखंड में घर बनाने पर बदले नियम, निर्माण अब होगा सख्त... क्यों लिया गया फैसला?

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire