• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

UKSSSC पेपर लीक: मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ED का बड़ा एक्शन, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क

Mintwire by Mintwire
02/08/2026
in उत्तराखंड, देश
0

उत्तराखंड के बहुचर्चित UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उसकी 63.30 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) कर दिया है।

अवैध कमाई को वैध दिखाने का आरोप

ईडी की जांच के मुताबिक, हाकम सिंह ने भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और अभ्यर्थियों से वसूली गई अवैध रकम को बैंक खातों, कृषि आय और संपत्ति खरीद के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि उसने करीब 95 लाख रुपये अभ्यर्थियों से वसूले थे।

प्रिंटिंग एजेंसी और बिचौलियों के साथ चल रहा था नेटवर्क

जांच एजेंसी के अनुसार, हाकम सिंह प्रिंटिंग एजेंसी RMS Techno Solutions Pvt. Ltd. के कुछ कर्मचारियों, लोक सेवकों, बिचौलियों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से पेपर लीक का नेटवर्क चला रहा था। आरोप है कि गोपनीय प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों तक पहुंचाए जाते थे और बदले में मोटी रकम वसूली जाती थी।

कृषि आय का लिया सहारा

ईडी की वित्तीय जांच में पाया गया कि हाकम सिंह ने आयकर रिटर्न में कृषि आय दिखाई, जबकि वास्तविक कृषि गतिविधियां उस आय के अनुरूप नहीं थीं। एजेंसी का दावा है कि कृषि आय का इस्तेमाल अवैध नकदी को वैध दिखाने के लिए किया गया।

14 ठिकानों पर छापे, अहम सबूत मिले

ईडी ने बताया कि 14 स्थानों पर की गई तलाशी में दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए। बैंक खातों के विश्लेषण, PMLA की धारा-50 के तहत दर्ज बयानों और SIT की चार्जशीट से भी हाकम सिंह और उसके सहयोगियों की भूमिका की पुष्टि हुई है।

जमानत के बाद फिर हुआ था गिरफ्तार

हाकम सिंह को जुलाई 2022 में UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सितंबर 2025 में उसे फिर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह अपने साथी के साथ अभ्यर्थियों से चयन कराने के नाम पर 12 से 15 लाख रुपये लेने की साजिश रच रहा था।

रसोइये से बना पेपर लीक नेटवर्क का सरगना

उत्तरकाशी के मोरी निवासी हाकम सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रशासनिक अधिकारी के यहां रसोइये के रूप में की थी। बाद में वह नकल गिरोहों से जुड़ा और राजनीतिक व प्रशासनिक संपर्कों के दम पर भर्ती घोटालों का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया। 2022 में पेपर लीक का खुलासा होने के बाद उसे भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। अब ईडी की कार्रवाई से भर्ती घोटाले के आर्थिक नेटवर्क पर भी जांच एजेंसियों का शिकंजा और कस गया है।

Tags: ukssc newsukssc paper leakukssc paper leak neqsukssc paper leak news hindiupsscUttarakhandUttarakhand paper leak
Previous Post

दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

Next Post

उत्तराखंड में फिर एक्टिव होगा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Next Post

उत्तराखंड में फिर एक्टिव होगा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire