Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

कोटद्वार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, AI टूल्स के साथ 3 महीने का फ्री एडवांस डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in उत्तराखंड, एजुकेशन
0
कोटद्वार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, AI टूल्स के साथ 3 महीने का फ्री एडवांस डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

पौड़ी गढ़वाल: डिजिटल युग में युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों और व्यवसायियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार ने तीन महीने का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को AI (Artificial Intelligence) आधारित डिजिटल मार्केटिंग तकनीकों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने बिजनेस, उत्पाद और सेवाओं की प्रभावी ऑनलाइन ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर सकें.

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण में AI आधारित डिजिटल मार्केटिंग, Facebook, Instagram और YouTube मार्केटिंग, Google Ads और Meta Ads, Canva के जरिए प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइन, AI टूल्स से कंटेंट, वीडियो और प्रेजेंटेशन तैयार करना, Search Engine Optimization (SEO), Email Marketing, Digital Analytics और ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने की आधुनिक रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 5 अगस्त 2026 को चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए स्नातक या बेसिक आईटी ज्ञान रखने वाले, सोशल मीडिया की सामान्य समझ रखने वाले और डिजिटल मार्केटिंग सीखने के इच्छुक युवा एवं उद्यमी आवेदन कर सकते हैं.

कार्यक्रम के तहत केवल 25 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को पूरी तरह निःशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे डिजिटल क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाने के साथ अपने व्यवसाय को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे.

इच्छुक अभ्यर्थी

https://forms.gle/3MKSpun5Rt3Sgfy8A पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9568326416 पर संपर्क किया जा सकता है।

महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों और व्यवसायियों से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं.

Tags: AI Tools TrainingAI Training UttarakhandCanva TrainingDigital Skills IndiaDistrict Industries Centre KotdwarFree Digital Marketing CourseGoogle Ads TrainingKotdwar Digital Marketing TrainingMeta Ads TrainingOnline Marketing TrainingSEO CourseSocial Media Marketing CourseStartup TrainingUttarakhand newsYouth Employment
Previous Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी

Next Post

लखपति दीदी योजना से बदली पौड़ी की महिलाओं की तस्वीर, 33,700 से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Next Post
लखपति दीदी योजना से बदली पौड़ी की महिलाओं की तस्वीर, 33,700 से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

लखपति दीदी योजना से बदली पौड़ी की महिलाओं की तस्वीर, 33,700 से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.