पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल सभागार में ब्लॉक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास से जुड़े 15 अहम प्रस्ताव अधिकारियों के सामने रखे.
15 दिन में समाधान के सख्त निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को 15 दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए.
गुणवत्ता और निगरानी पर जोर
सीडीओ ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है.
पेयजल समस्या पर खास फोकस
बैठक में पेयजल संकट को लेकर विशेष चिंता जताई गई. जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सभी शिकायतों की जांच कर सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करें. गर्मी के मौसम को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही गई.
समाधान के बाद रिपोर्ट देना जरूरी
सभी विभागों को यह भी निर्देश दिया गया कि समस्याओं के समाधान के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि कार्यों की निगरानी सही तरीके से हो सके.
समन्वय से होगा विकास
ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने कहा कि बीडीसी बैठक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तालमेल का मजबूत माध्यम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी.
बैठक में रहे मौजूद
बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी


