• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

राखी पर कंगना-रामदेव ने खत्म किया विवाद, बाबा बोले- ‘विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए’

Mintwire by Mintwire
28/08/2026
in देश
0

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग का रक्षाबंधन के मौके पर अंत होता नजर आया। बाबा रामदेव ने कंगना को बहन बताते हुए उन्हें मिठाई और राखी का तोहफा भेजने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में किसी भी तरह की नफरत और बैरभाव नहीं होना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा- ‘विवाद को संवाद से खत्म करें’

रक्षाबंधन पर मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कंगना को अपनी ‘श्रद्धामयी बहन’ बताते हुए कहा कि हाल ही में दोनों के बीच विवाद की चर्चा हुई थी, लेकिन अब इसे बातचीत के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कंगना को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देंगे।

कंगना ने भी स्वीकार किया भाई का प्यार

बाबा रामदेव के इस अंदाज पर कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि त्योहार का दिन पुरानी गलतियों को भूलने और माफ करने का होता है। कंगना ने लिखा कि वह रक्षाबंधन के दिन बाबा रामदेव की मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हैं।

Gen Z को लेकर शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, दोनों के बीच विवाद कंगना की Gen Z प्रदर्शनकारियों पर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। कंगना ने युवाओं के लिए ‘Gutter Generation’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिस पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताई थी।

रामदेव ने कंगना की टिप्पणी पर कहा था कि युवाओं को ‘generation gutter’ कहना ‘भ्रष्ट मानसिकता’ का संकेत है। इसके बाद कंगना ने भी एक इंटरव्यू में रामदेव पर पलटवार करते हुए पूछा था कि क्या वह उनकी निजी जिंदगी जानने के लिए उनके बेडरूम में ‘चमगादड़ की तरह’ लटके हुए थे।

कुछ दिनों तक चले इस सार्वजनिक विवाद के बाद अब रक्षाबंधन के मौके पर दोनों ने अपने मतभेद भुलाने का फैसला किया है। विवाद से शुरू हुई कहानी अब भाई-बहन के रिश्ते और संवाद के संदेश के साथ खत्म होती नजर आ रही है।

Tags: kanagana and baba ramdev newskangana and baba ramdevKangana RanautKangana Ranaut News
Previous Post

नेपाल में तबाही के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, महाराजगंज-कुशीनगर में नदियों की निगरानी तेज

Next Post

‘वो जो पहनती है उसका…’, कृति सेनन पर कमेंट के बाद कंगना का पुराना पोस्ट वायरल; सालों पहले कही थी ये बात

Next Post

‘वो जो पहनती है उसका…’, कृति सेनन पर कमेंट के बाद कंगना का पुराना पोस्ट वायरल; सालों पहले कही थी ये बात

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire