• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नेपाल में तबाही के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, महाराजगंज-कुशीनगर में नदियों की निगरानी तेज

Mintwire by Mintwire
28/08/2026
in देश, वर्ल्ड
0

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महाराजगंज और कुशीनगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नेपाल से आने वाली नदियों, खासकर गंडक (नारायणी) और अन्य जलस्रोतों के जलस्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। नेपाल में बाढ़ से अब तक कम से कम 177 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है।

SDRF और PAC की टीमें नेपाल भेजीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी से 32 सदस्यीय SDRF प्लाटून और 22 PAC जवान राहत एवं बचाव अभियान के लिए नेपाल भेजे गए हैं। चार रबर बोट उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि एक एल्युमिनियम बोट भी अतिरिक्त SDRF टीम के साथ भेजी जा रही है। यूपी राहत आयुक्त का कंट्रोल रूम सीमावर्ती जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

नेपाल में फंसे यूपी के लोगों के परिजन जानकारी के लिए 1070 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

महाराजगंज में नारायणी नदी की निगरानी

महाराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने नारायणी नदी और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने SDRF की नाव से नदी क्षेत्र का जायजा लिया।

राजस्व, पुलिस, SSB और SDRF कर्मियों को नदी पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत-बचाव शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

कुशीनगर में भी बढ़ी सतर्कता

कुशीनगर में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने नदी किनारे के गांवों और वाल्मीकिनगर बैराज का निरीक्षण किया।

बैराज के सभी 36 गेट खोले गए हैं। प्रशासन के अनुसार पानी का डिस्चार्ज रात 8 बजे करीब 1.04 लाख क्यूसेक से बढ़कर रात 10 बजे करीब 1.42 लाख क्यूसेक हो गया था। संवेदनशील तटबंधों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

कई नदियों का जलस्तर बढ़ा

केंद्रीय जल आयोग की 27 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, राप्ती, सरयू, क्वानो और शारदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था। बलिया के तुर्तीपार में घाघरा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज की गई, हालांकि वहां जलस्तर में गिरावट भी देखी गई।

प्रशासन ने नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों में लाउडस्पीकर से लोगों को अलर्ट करने, जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और पेयजल, मोबाइल टॉयलेट समेत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

नेपाल में करीब 300 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, लापता लोगों में करीब 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। नेपाल में आई बाढ़ से सड़क और पुलों को भारी नुकसान हुआ है और कई प्रमुख हाईवे बंद हो गए हैं।

भारत सरकार की ओर से भी राहत-बचाव अभियान में मदद की जा रही है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि NDRF आधुनिक उपकरणों के साथ नेपाल में लापता लोगों की तलाश कर रही है।

बलिया के मां-बेटे भी लापता

बलिया के रसड़ा कस्बे के 54 वर्षीय उषा देवी और उनके 18 वर्षीय बेटे राहुल के नेपाल में त्रिशूली नदी की बाढ़ के बाद लापता होने की सूचना है। बताया गया है कि 26 अगस्त को बाढ़ के दौरान दोनों परिवार की दुकान पर मौजूद थे। जिला प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है।

नेपाल में आई तबाही के बीच यूपी के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और SDRF, PAC, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

Tags: nepal floodnepal flood news hindinepal flood updatenepal flood updatwnepal floodsnepal floods 2026uttapradeshuttarpradesh flooduttarpradesh high alertuttarpradesh news
Previous Post

‘Toxic’ के नेगेटिव रिव्यू पर लीगल नोटिस का दावा, कोर्ट के आदेश को लेकर भी छिड़ी बहस, जानें पूरा मामला

Next Post

राखी पर कंगना-रामदेव ने खत्म किया विवाद, बाबा बोले- ‘विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए’

Next Post

राखी पर कंगना-रामदेव ने खत्म किया विवाद, बाबा बोले- ‘विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए’

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire