• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कलियर से नाबालिग का अपहरण, बेंगलुरु से महिला गिरफ्तार; बच्ची सकुशल बरामद

Mintwire by Mintwire
19/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

कलियर क्षेत्र से 10 अप्रैल को एक महिला नाबालिग बच्ची को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने इस मामले में राबिया नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जो लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है. बताया गया कि वह कुछ दिन पहले ही कलियर में रहने आई थी.

मोबाइल लोकेशन से बेंगलुरु तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए बेंगलुरु से उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही नाबालिग बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

दिल्ली समेत कई जगह घुमाया

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला बच्ची को पहले दिल्ली ले गई और फिर अलग-अलग स्थानों पर घुमाती रही. इस दौरान बच्ची से भीख मंगवाई गई.

श्रीलंका ले जाने की थी साजिश

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला बच्ची को श्रीलंका ले जाने की फिराक में थी. हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

हर एंगल से जांच जारी

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी बच्ची को बेचने की योजना बना रही थी या उसका अन्य गलत इस्तेमाल करना चाहती थी.


Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग! सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

Next Post

कानपुर में सनसनीखेज वारदात: पिता ने जुड़वां बेटियों की गला रेतकर हत्या की, खुद ही पुलिस को दी सूचना

Next Post

कानपुर में सनसनीखेज वारदात: पिता ने जुड़वां बेटियों की गला रेतकर हत्या की, खुद ही पुलिस को दी सूचना

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire