• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज, 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Mintwire by Mintwire
31/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज, 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

पौड़ी गढ़वाल जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विभागीय टीम ने कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.

10 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

अभियान के दौरान टीम ने अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य वस्तुओं के कुल 10 नमूने एकत्र किए. इन सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मिठाई कारोबारियों को स्वच्छता के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माताओं और अन्य खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए. साथ ही खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव और तय खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया.

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: Food InspectionFood QualityFood Safety DepartmentFood Safety DriveFood SamplesKotdwar Latest Newskotdwar newsPauri Garhwal Newspushkar singh dhamiSweet Shops InspectionUttarakhand GovernmentUttarakhand news
Previous Post

शोरूम में लगी भीषण आग, 21 इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई-रिक्शा जलकर राख

Next Post

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

Next Post
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire