• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

Mintwire by Mintwire
31/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का फैसला किया है. उत्तराखंड हाईकोर्ट और गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जिलेभर में प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी.

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं.

निर्माण से बिक्री और इस्तेमाल तक होगी कार्रवाई

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.

प्लास्टिक बनाने वाले उद्योगों और फैक्ट्रियों में भी विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाएगा. सेक्टर अधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करेंगे.

नोडल अधिकारी करेंगे अभियान की निगरानी

हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत संयुक्त आयुक्त (विवेचना/प्रवर्तन), राज्य कर, देहरादून को नोडल अधिकारी बनाया गया है. वे नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत समेत विभिन्न निकायों के साथ मिलकर प्लास्टिक प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे.

देहरादून के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सख्ती

नगर निगम देहरादून के सभी वार्डों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर नियमित निगरानी की जाएगी. वहीं विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, मसूरी और सेलाकुई में भी संबंधित नगर निकायों को अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

ऋषिकेश में प्लास्टिक प्रतिबंध के साथ चलेगा स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है. यहां सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा.

अभियान के तहत सफाई से पहले और बाद की स्थिति के फोटो और रिपोर्ट भी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करानी होगी.

पुलिस और प्रशासन मिलकर करेंगे कार्रवाई

सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के नगरीय निकायों में अभियान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस विभाग से भी अभियान में प्रशासन को सहयोग देने को कहा गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से अपेक्षा की गई है कि पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अभियान में आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए जाएं. पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी.

ग्रामीण इलाकों में भी चलेगा जागरूकता अभियान

प्रशासन केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा. जिला पंचायत और पंचायत राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अभियान में सहयोग करेंगे.

हर तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

सेक्टर अधिकारियों को अपने आवंटित वार्डों का नियमित निरीक्षण करना होगा. सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट फोटो के साथ हर तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं स्वच्छता अभियान के दौरान गंदगी और कूड़े वाले स्थानों की सफाई कराकर प्रतिदिन पहले और बाद की स्थिति की फोटो रिपोर्ट भी देनी होगी.

तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था

प्रशासन ने सभी नोडल, सह-नोडल और सेक्टर अधिकारियों को प्रतिदिन जनजागरूकता और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी के आदेश के बाद यह पूरी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

Tags: Cleanliness DriveDehradun AdministrationDehradun Municipal Corporationdehradun newsPlastic Ban CampaignPlastic Free DehradunSingle Use Plastic BanSwachh BharatUttarakhand high courtUttarakhand Latest NewsUttarakhand news
Previous Post

कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज, 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Next Post

जनता दर्शन में 28 शिकायतों पर एक्शन, कहीं 10 साल पुराना मामला उठा तो मौके पर ही मिला बुशकटर

Next Post
जनता दर्शन में 28 शिकायतों पर एक्शन, कहीं 10 साल पुराना मामला उठा तो मौके पर ही मिला बुशकटर

जनता दर्शन में 28 शिकायतों पर एक्शन, कहीं 10 साल पुराना मामला उठा तो मौके पर ही मिला बुशकटर

Please login to join discussion

Recent Posts

  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire