• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Monsoon Update: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, असम-ओडिशा में बाढ़ से हालात गंभीर

Mintwire by Mintwire
02/08/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

देशभर में मॉनसून का असर तेज हो गया है। कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड और पहाड़ी राज्यों समेत कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं असम और ओडिशा में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं।

दिल्ली-यूपी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार और झारखंड में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। गया, पटना, जहानाबाद, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। झारखंड के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी चेतावनी

राजस्थान के जयपुर, कोटा, टोंक, उदयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 10 जिलों और पंजाब के अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, गुरदासपुर व संगरूर में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड-हिमाचल में अगले 3 दिन सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड में 4 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी तेज बारिश, भूस्खलन और आंधी की आशंका जताई गई है।

असम और ओडिशा में बाढ़ से हालात गंभीर

असम और ओडिशा में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। दोनों राज्यों में लाखों लोग प्रभावित हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, खेड़ा, अमरेली और सूरत जिलों में भी भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

Tags: assam weatherbihar rain todaydelhi weather todayuttarakhand weatherweather today
Previous Post

Monsoon Update: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, असम-ओडिशा में बाढ़ से हालात गंभीर

Next Post

दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

Next Post
जापान में 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप… सुनामी का भी खतरा, कई इलाकों में हाई अलर्ट

दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire