• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में लघु उद्यम, हथकरघा और हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए उद्यमियों का चयन

Mintwire by Mintwire
14/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी में लघु उद्यम, हथकरघा और हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए उद्यमियों का चयन

पौड़ी गढ़वाल में लघु उद्यम, हथकरघा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया पूरी की गई. मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने प्राप्त आवेदनों और उत्पादों का गुणवत्ता, नवाचार, उपयोगिता एवं विशिष्टता के आधार पर मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों का चयन किया.

हथकरघा श्रेणी में अनीता देवी को शॉल एवं स्टॉल उत्पादों के लिए प्रथम स्थान मिला, जबकि सूमा देवी को द्वितीय स्थान के लिए चुना गया. इस श्रेणी में कुल दो आवेदन प्राप्त हुए थे.

हस्तशिल्प श्रेणी में बांस और रिंगाल से उत्पाद बनाने वाले पवन ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, वॉल हैंगिंग और मिरर फ्रेम बनाने वाली भारती नेगी को द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया. इस श्रेणी में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए थे.

लघु उद्यम श्रेणी में सिगड्डी, कोटद्वार स्थित जीवन ऑर्गेनिक्स को केश सुंदरा हेयर ऑयल और महाबल बाम जैसे उत्पादों के लिए प्रथम स्थान मिला. वहीं, सिगड्डी स्थित मैसर्स रियल लैब बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड को फार्मा उत्पादों के निर्माण के लिए द्वितीय स्थान हेतु चुना गया. इस श्रेणी में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए थे.

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने चयनित उद्यमियों और कारीगरों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और विशिष्टता को बढ़ावा देने से स्वरोजगार के अवसर मजबूत होते हैं. उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को अपने कार्यों को और बेहतर बनाने तथा उत्पादों के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक आरपी आर्य, उपासना सिंह और सहायक प्रबंधक अंकित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Tags: Ashok JoshiBamboo Ringal ProductsHandicraft AwardsHandloom Awardskotdwar newsLocal EntrepreneursPauri Garhwal NewsSmall Enterprise AwardsUttarakhand news
Previous Post

पाबौ क्षेत्र को 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 7 किमी सड़क का होगा निर्माण

Next Post

कोटद्वार सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Next Post
कोटद्वार सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

कोटद्वार सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire