• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, ट्रांजिट कैंप में जुटने लगे श्रद्धालु

Mintwire by Mintwire
18/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में सुबह छह बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कुल 30 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 24 ट्रांजिट कैंप और 6 आईएसबीटी में संचालित हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके थे.

नेपाल से आए यात्रियों ने कराया पहला रजिस्ट्रेशन


पहले दिन सबसे पहले नेपाल से आए 30 श्रद्धालुओं के दल ने पंजीकरण कराया। यात्रियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की और सफल यात्रा की कामना की।

सीएम धामी करेंगे यात्रा का शुभारंभ


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अप्रैल को ट्रांजिट कैंप से यात्रा का विधिवत शुभारंभ करेंगे और श्रद्धालुओं के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे,


हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भी ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र शुरू किया गया है। यहां जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी


यात्रा प्रशासन के अनुसार ट्रांजिट कैंप में बैठने, स्वास्थ्य जांच और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी दवाइयां भी दी जा रही हैं।

डग्गामार वाहनों पर लगेगी रोक


प्रशासन ने साफ किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। ग्रीन कार्ड और टोल पर्ची के आधार पर ही वाहनों को संचालन की अनुमति दी जाएगी।

यात्रा के सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग की ओर से भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा और तेज होने की उम्मीद है।

Tags: chaar dham yatrachaar dham yatra newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों से बढ़ी यात्रियों की संख्या, सफर हुआ तेज और आरामदायक

Next Post

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू, डायवर्जन और पार्किंग की नई व्यवस्था

Next Post

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू, डायवर्जन और पार्किंग की नई व्यवस्था

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire