• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू, डायवर्जन और पार्किंग की नई व्यवस्था

Mintwire by Mintwire
18/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


चारधाम यात्रा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही में सहयोग करने की अपील की है.


ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से पहले ही रोक दिया जाएगा। नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग और होल्डिंग एरिया में खड़ा कराया जाएगा। सामान्य स्थिति में चमगादड़ टापू को होल्डिंग एरिया के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

इन रूटों से होगा डायवर्जन


ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए चीला मार्ग को केवल एग्जिट के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए वाहनों को शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक सुचारु बना रहे।

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए तय रूट


दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग तय की गई है। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
अधिक दबाव होने पर वाहनों को लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

देहरादून-ऋषिकेश रूट पर भी बदलाव


देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा। छोटे वाहनों को चिड़ियापुर और श्यामपुर होते हुए चंडी चौक लाया जाएगा, जबकि बड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग में रोका जाएगा।

ऑटो-विक्रम पर भी लागू होंगे नियम


ट्रैफिक बढ़ने पर ऑटो और विक्रम को जयराम मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। साथ ही ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।


हरिद्वार में लागू यह ट्रैफिक प्लान चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

Tags: chaar dham yatrachaar dham yatra news hindiUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, ट्रांजिट कैंप में जुटने लगे श्रद्धालु

Next Post

कब आएंगे उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 DigiLocker ने दी हिंट

Next Post

कब आएंगे उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 DigiLocker ने दी हिंट

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire