Tuesday, July 28, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

जापान में 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप… सुनामी का भी खतरा, कई इलाकों में हाई अलर्ट

Mintwire by Mintwire
28/07/2026
in देश, वर्ल्ड
0
जापान में 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप… सुनामी का भी खतरा, कई इलाकों में हाई अलर्ट

जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत में स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:27 बजे भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे झटके काफी तेज महसूस किए गए.

कुमामोटो के उकी शहर के पास था केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उकी के पास स्थित था. उथली गहराई पर आए इस भूकंप के कारण कई इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए. जापान के भूकंप तीव्रता मापने वाले पैमाने पर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में इसकी अधिकतम तीव्रता 7 दर्ज की गई.

1 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी

भूकंप के तुरंत बाद जापानी प्रशासन ने एरियाके सागर और यात्सुशिरो सागर के लिए करीब 1 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की. इसके साथ ही कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों में आपातकालीन अलर्ट घोषित कर दिया गया.

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचने की अपील की है. राहत और बचाव एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

फिलहाल नुकसान की कोई पुष्टि नहीं

अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, दक्षिणी जापान के प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, जिनमें सेंडाई और जेनकाई न्यूक्लियर पावर स्टेशन शामिल हैं, से किसी तरह की गड़बड़ी या खतरे की सूचना नहीं मिली है.

Tags: 7.1 Magnitude EarthquakeAriake SeaBreaking NewsEarthquake Todayjapan earthquakeJapan Meteorological Agencyjapan newsJapan Tsunami AlertKumamoto EarthquakeNatural DisasterTsunami NewsTsunami WarningUSGSworld newsYatsushiro Sea
Previous Post

Weather Update: दिल्ली से उत्तराखंड और यूपी तक बारिश का कहर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग अब भी प्रभावित

Next Post

क्या है बादशाह का Relationship Status? पत्नी ईशा किखी ने खोले कई राज़

Next Post

क्या है बादशाह का Relationship Status? पत्नी ईशा किखी ने खोले कई राज़

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.