• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कोटद्वार में कारगिल के वीरों को किया गया सम्मानित… सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन

Mintwire by Mintwire
19/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
कोटद्वार में कारगिल के वीरों को किया गया सम्मानित… सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन

कारगिल विजय दिवस से पूर्व रविवार को कोटद्वार स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूड़ी भूषण ने की. समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि तथा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया गया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की पुस्तक “कण्वाश्रम (भरत से भारतवर्ष)” का भी विमोचन किया गया.

सैनिकों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान : ऋतु खंडूड़ी

विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों का सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि एक सैनिक की बेटी होने के नाते वह सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, समर्पण और संघर्ष को अच्छी तरह समझती हैं. उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा. उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के सैनिकों का साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

उत्तराखंड के डीएनए में देशभक्ति बसती है : गणेश जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब भी उन्हें सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बीच आने का अवसर मिलता है, वह स्वयं को मंत्री नहीं बल्कि उनके परिवार का सदस्य मानते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के डीएनए में देशभक्ति बसती है और देवभूमि ने देश को सबसे अधिक वीर सैनिक दिए हैं. राज्य का लगभग 17.5 प्रतिशत सैन्य योगदान इसकी गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए वन रैंक-वन पेंशन, नेशनल वॉर मेमोरियल, रक्षा बजट में वृद्धि और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी शहीदों के आश्रितों की अनुग्रह राशि बढ़ाने, वीरता पुरस्कारों की सम्मान राशि में वृद्धि, शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आवेदन अवधि दो से बढ़ाकर पांच वर्ष करने तथा वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं.

कारगिल विजय दिवस वीरों के साहस का प्रतीक : सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिन नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सैनिकों ने हमेशा देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है. उन्होंने युवाओं से सैनिकों के अनुशासन, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. (पंडित) राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, वीर माताएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Tags: Book LaunchBreaking NewsDefence NewsEx ServicemenGanesh JoshiIndia NewsIndian ArmyKargil HeroesKargil Vijay Diwaskotdwar newsMilitary TraditionPatriotismPauri Garhwalpushkar singh dhamiRitu Khanduri BhushanSatpal MaharajSoldier HonourUttarakhand GovernmentUttarakhand newsVeer Nari
Previous Post

मुख्यमंत्री के जनसेवा अभियान का समापन… द्वारीखाल शिविर में 495 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

दिल्ली: पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या…तीन दिन बाद मुरादाबाद से पति गिरफ्तार

Next Post
दिल्ली: पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या…तीन दिन बाद मुरादाबाद से पति गिरफ्तार

दिल्ली: पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या...तीन दिन बाद मुरादाबाद से पति गिरफ्तार

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire