• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 178 मरीजों ने अंतिम दिन उठाया मुफ्त इलाज का लाभ

Mintwire by Mintwire
02/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 178 मरीजों ने अंतिम दिन उठाया मुफ्त इलाज का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और समर्पण संकल्प के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को समापन हो गया. शिविर के अंतिम दिन 178 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मुफ्त जांच

शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इसके साथ ही निःशुल्क एक्स-रे, प्रयोगशाला जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीबी स्क्रीनिंग और एनसीडी स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई.

स्वास्थ्य जांच में सामने आए ये आंकड़े

शिविर के दौरान 18 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग (हाइपरटेंशन, डायबिटीज और ओरल कैंसर), 12 मरीजों की टीबी जांच, 76 प्रयोगशाला जांच, 45 एक्स-रे, 17 नेत्र रोगियों और 21 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई.

अधिकारी रहे मौजूद

शिविर के समापन अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा, डॉ. मयंक चौहान, डॉ. रूपा, डॉ. गौरव शर्मा, एएनएम नीलम नेगी, नीति डोभाल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Tags: District Hospital PauriFree Health CheckupFree Medical CampHealth CampNCD ScreeningPauri Newspushkar singh dhamiSpecialist DoctorsTB ScreeningUttarakhand news
Previous Post

कांवड़ यात्रा में पेट्रोल-डीजल और गैस की नहीं होगी कमी, 24×7 खुलेंगे पेट्रोल पंप

Next Post

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर आज भी भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत 7 जिलों के लिए येलो वार्निंग

Next Post

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर आज भी भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत 7 जिलों के लिए येलो वार्निंग

Please login to join discussion

Recent Posts

  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire