• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूपी में दवा खरीद और MRP के बीच बड़े अंतर पर कसेगा शिकंजा, 1 नवंबर से अस्पतालों में कीमतें होंगी सार्वजनिक

Mintwire by Mintwire
06/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश में मरीजों को दवाएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराने और अस्पतालों में दवा की कीमत तय करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. यूपी एफएसडीए ने दवाओं की खरीद कीमत और मरीजों से वसूली जाने वाली कीमत के बीच बड़े अंतर को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है. इस संबंध में एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) को पत्र भेजा है.

कुछ मामलों में 67 गुना तक मिला अंतर

यूपी एफएसडीए की ओर से प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्थित 22 मेडिकल कॉलेजों और 30 सरकारी एवं निजी अस्पतालों की 200 से ज्यादा फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान दवाओं, मेडिकल कंज्यूमेबल्स, मेडिकल डिवाइस और न्यूट्रास्यूटिकल्स की अस्पताल की खरीद कीमत यानी प्राइस टू रिटेलर (PTR) और मरीज से वसूली जाने वाली कीमत के बीच बड़ा अंतर सामने आया.

कुछ मामलों में खरीद कीमत और मरीज से ली जाने वाली कीमत के बीच यह अंतर 67 गुना तक पाया गया. इसके बाद एफएसडीए ने NPPA से इस मामले में प्रभावी नियामकीय कार्रवाई की मांग की है.

1 नवंबर से अस्पतालों में कीमतें होंगी सार्वजनिक

दवा की कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अस्पताल फार्मेसियों में दवाओं की खरीद और बिक्री कीमत को सार्वजनिक करने का आदेश भी दिया गया है. यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू की जाएगी.

इसका उद्देश्य मरीजों को यह जानकारी उपलब्ध कराना है कि अस्पताल ने संबंधित दवा या मेडिकल उत्पाद किस कीमत पर खरीदा और उसे किस कीमत पर मरीज को दिया जा रहा है.

मरीजों तक पहुंचे खरीद में मिली छूट का फायदा

एफएसडीए का मुख्य सवाल यह है कि अगर कोई अस्पताल निर्माता या सप्लायर से किसी दवा को भारी छूट पर खरीदता है, तो उस छूट का फायदा मरीजों को कितना मिलता है.

वर्तमान व्यवस्था में दवा की पैकेजिंग पर MRP दर्ज होती है. वहीं अस्पतालों की संस्थागत खरीद में अक्सर ज्यादा छूट के आधार पर सौदे किए जाते हैं. ऐसे में अस्पताल की वास्तविक खरीद कीमत और मरीज से वसूली जाने वाली कीमत के बीच कितना अंतर है, इसकी जानकारी मरीज को आसानी से नहीं मिल पाती.

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के ‘कॉस्ट प्लस’ मॉडल

यूपी एफएसडीए ने NPPA को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनाए जा रहे ‘कॉस्ट प्लस’ मॉडल का उदाहरण भी दिया है. खासतौर पर महंगे इंजेक्शन, हाई-एंड एंटीबायोटिक्स और कैंसर की दवाओं में इस मॉडल के जरिए मरीजों को संस्थागत खरीद का लाभ देने की व्यवस्था का उल्लेख किया गया है.

इस मॉडल में केवल दवा की पैकेजिंग पर दर्ज MRP को आधार बनाने के बजाय अस्पताल की वास्तविक खरीद लागत को ध्यान में रखते हुए मरीज से ली जाने वाली कीमत तय करने का प्रयास किया जाता है.

एक ही ब्रांड की अलग-अलग MRP पर भी सवाल

एफएसडीए ने एक ही ब्रांड की दवाओं पर अलग-अलग MRP होने के मुद्दे पर भी चिंता जताई है. विभाग का मानना है कि दवाओं की खरीद कीमत, MRP और मरीज से वसूली जाने वाली कीमत के बीच पारदर्शिता बढ़ने से मरीजों को वास्तविक कीमत की जानकारी मिल सकेगी.

Tags: up medicines mrputtarpradeshuttarpradesh newsuttarpradesh news hindi
Previous Post

‘एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा’, तख्ती लेकर इकरा हसन का प्रदर्शन, CEC पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

यूपी में आबकारी राजस्व का रिकॉर्ड कलेक्शन, सितंबर में ₹4,611 करोड़ की कमाई; अवैध शराब के खिलाफ 89 हजार से ज्यादा छापे

Next Post
भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान

यूपी में आबकारी राजस्व का रिकॉर्ड कलेक्शन, सितंबर में ₹4,611 करोड़ की कमाई; अवैध शराब के खिलाफ 89 हजार से ज्यादा छापे

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire