• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Uttarakhand: शहीदों के परिवार के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, अब पेंशन में हुई बढ़त

Mintwire by Mintwire
12/02/2026
in देश, राज्य
0
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई

उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाली पेंशन बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इससे कई परिवारों को सीधी आर्थिक मदद मिलेगी.

नई व्यवस्था के अनुसार, शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों की पेंशन 3000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है. जो आंदोलनकारी पूरी तरह से विकलांग हैं और बिस्तर पर हैं, उन्हें अब 20,000 की जगह 30,000 रुपये मिलेंगे. जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6000 से बढ़ाकर 7000 रुपये कर दी गई है. बाकी अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों को अब 4500 की जगह 5500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

सरकार ने इसके साथ ही 397.39 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को भी मंजूरी दी है. चमोली के नंदानगर में पार्किंग बनाने के लिए 3.20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आपदा से निपटने, मानसून में सड़कों से मलबा हटाने और नुकसान की मरम्मत के लिए 92.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

इसके अलावा, नगर पंचायत चमियाला में लाइट और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए 3.07 करोड़ रुपये, जिला पंचायतों को 79.09 करोड़ रुपये और शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों की फीस देने के लिए 178 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. हरिद्वार में सतीकुंड पुनर्विकास के लिए 10 करोड़ रुपये और अल्मोड़ा में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लिए 1.53 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं.

सरकार का कहना है कि इन फैसलों से आंदोलनकारियों को सम्मान और सहारा मिलेगा, साथ ही राज्य के विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ेंगे.

Tags: Government of UttarakhandNews Uttarakhand Dehradun
Previous Post

भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू

Next Post

Uttarakhand Open University ने दिसंबर 2025 शीतकालीन एग्ज़ाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए

Next Post

Uttarakhand Open University ने दिसंबर 2025 शीतकालीन एग्ज़ाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire