भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम बदलने वाला है.
फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. वहीं इन जिलों में हल्की बारिश और गर्जना के साथ बिजली चमकने की संभावना है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हो सकती है.
यलो अलर्ट जारी
17 से 19 अप्रैल तक इन पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी
देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. दिन में तेज गर्मी और लू जैसे हालात महसूस किए जा सकते हैं.
पहाड़ों में ठंड का असर बरकरार
जहां मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड अभी भी बनी हुई है. इस साल अप्रैल में ही केदारनाथ क्षेत्र में कई बार बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है.


