उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास पहल की. छठ पूजा से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर पहुंचे. यहां उन्होंने दुकान से साड़ी खरीदी और स्थानीय व्यापारियों से बातचीत की.
दुकानदारों से जाना कारोबार का हाल
मुख्यमंत्री ने दुकान के स्वामियों और स्थानीय व्यापारियों से उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली. उन्होंने एक स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री की इस पहल से दुकान संचालकों और आसपास के व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला.
स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का संदेश
मुख्यमंत्री की इस सहज पहल को स्थानीय कारोबारियों के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है. स्थानीय दुकान से खरीदारी कर उन्होंने लोगों को भी अपने आसपास के व्यापारियों और छोटे व्यवसायों से सामान खरीदने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया.


