• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Mintwire by Mintwire
07/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई. हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. राहत और बचाव अभियान जारी है.

मौके की तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग मलबे के आसपास दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग अपने हाथों से मलबा हटाकर रास्ता बनाने की कोशिश करते नजर आए. कई लोग घटना का वीडियो भी बनाते दिखे.

स्थानीय लोगों ने कई लोगों को निकाला

एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, लोगों ने चार से पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है. स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया कि एक बच्चा अभी भी मलबे में फंसा हुआ है. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक घायल को सीपीआर भी दिया.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से रास्ता खाली रखने की अपील की

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सीमापुरी और आसपास के इलाकों में जाने से बचने की अपील की है. सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित है. पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास रुकने, पार्किंग करने या भीड़ लगाने से बचने को कहा है, ताकि एंबुलेंस और बचाव वाहनों को आने-जाने में परेशानी न हो.

भूकंप के झटकों के बाद आई थीं दरारें

स्थानीय लोगों का दावा है कि मंगलवार रात उत्तराखंड में आए भूकंप के झटकों के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इमारत गिरने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

Tags: Delhiseemapuri buidling collapseseemapuri building collapse news
Previous Post

मेरठ के सांप कांड में कोर्ट का फैसला, पत्नी रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी अमित की हत्या

Next Post

उत्तर प्रदेश का ऐसा शहर जहां दशहरा नहीं, दीपावली पर होता है रावण दहन; KBC में भी पूछा जा चुका है सवाल

Next Post

उत्तर प्रदेश का ऐसा शहर जहां दशहरा नहीं, दीपावली पर होता है रावण दहन; KBC में भी पूछा जा चुका है सवाल

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire